आज सुबह अपनी नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद एक बार मन ने कहा क्यों न चलो इंडिया गेट चलते हैं ... और उन लोगो के साथ हम भी उस लड़की के लिए न्याय के लिए गुहार लगाते है । हम और हमारे दोस्त इस कड़ी केलिए इंडिया गेट चल दिए लेकिन वहां जो हुआ वो देखने के बाद मेंरे आंखो में आंसू आ गये .... वहां दो चीज देखने मिली पहली राजनीति और दूसरी आक्रोश । लेकिन राजनिति के लिए लोग अलग बैठे दिखे । जनता अलग दिखी । लोगो ने तो आगे बढ़ने की कोशिश की ।लेकिन राजनीति करने वाले अलग ही बैठे रहे । काफी देर बात एक महिला ने सही ही कहा कि अगर राजनीति करना है तो घर मैं बैठक चूडियां पहन कर करो । जब वहां से आगे बढ़ा तो देखा कि दिल्ली की सीएम के बेटे और कांग्रेस के प्रवक्ता संदीप दीक्षित भी गाडी में बैठक वहां से निकले छुपते छुपाते । एक नजर क्या पड़ी की जनता में किसी ने आवाज लगाई कि देखो चोर जा रहा है । और संदीप को गाडी छोड़ वहां से भागना पडा लेकिन फिर भी राजनीति के दिग्गज वहां से नहीं उठे .... काफी देर बाद शाम करीब 3 बजे के करीब एक पतली सी गली में निकले और कहा कि चलो पीछे के गेट से चलते है । लड़के लड़कियां उनके साथ चल दिए लेकिन पुलिस ने उन्हे तो गिरफ्तार कर लिया । और जनता पर इस तरह आंसू गैस के गोले छोड़े कि लोगो को वहां से भागना पड़ा कई की तो हालत ही खराब हो गई है । लाठी पड़ती रही आंसू गैस के गोले छोड़े जाते रहे लेकिन निहत्थी जनता आखिर करती तो क्या उसने पत्थरों को बनाया अपना निशाना । सजा दिया पुलिस वालों के लिए पत्थरो से सजा फूलों का हार । लेकिन कहते है कि दिल्ली पुलिस ने जो किया वो गंदा था । क्या उनके घर में बहू बेटी नहीं है । जो लड़कियों पर हो रहे अत्याचार को बढ़ाने का काम कर रही है ।
TIME
- अपनों की ठोकर (1)
- उमा की घर वापसी........ (1)
- और कौन हो सकता है निशाने पर (1)
- कोई बड़ी बात नहीं ये होना (1)
- चलेगा बजट सत्र या होगा हंगामा (1)
- चव्हाण की कुर्सी पर कौन ? (1)
- नाबालिग से है बलात्कार का आरोप (1)
- नितिन गडकरी का बयान (1)
- निह्त्थों पर चलाई गोली (1)
- नीतीश की ताजपोशी में अश्लीलता (1)
- बाबा से करेगी शादी और हनीमून चांद पर (1)
- बिना शादी के लौटी बारात (1)
- माया तेरी अजब कहानी (1)
- राम राम सत्य है मूर्दा बड़ा चुस्त है. (1)
- लंका में निकला बिग ब्रदर (1)
About Me
- rachit kathil
- मै एक छोटे परिवार से हूं और एक सफल पत्रकार बनकर लोगों के कष्टों को सबके सामने लाना है....
Followers
क्रिकेट के भगवान ने किया नमक का कर्ज अदा क्रिकेट के भगवान कहे जान वाले सचिन तेंदुलकर को जहां लोग भगवान की तरह पूजते हैं वहां में भी उन्हे भगवान मानता था । लेकिन कल जिस तरह उन्हेने सन्यास लिया उसे देखकर अब मैं उन्हे उस भगवान की पद्वी पर बैठाकर उस गद्दी को गंदा नहीं करना चाहता हूं। क्योंकि अब वो क्रिकेटर नहीं उस सरकार की कटपुतली है जिन्हे सरकार नचा सकती है यानी कि अब वो फरफैक्ट राजनेता बनगये है । सचिन जी आपने बहुत अच्छा किया जो कल सन्यास ले लिया । इस के लिए आपको शुभकामनाए । लेकिन आपने जाते जाते सब के दिलों में अपनी छवि इस कदर खराब कर ली । कि लोगो का मन एक बार यही कह रहा है कि जो किया वो गलत किया । आपने तो कांग्रेस के नमक का कर्ज अदा कर दिया है । आप को तो अब राजनेता सर कहना पड़ेगा । आपको ये बता दे एक तरफ जहां देश की बेटी के लिए पूरा देश लड़ाई लड रहा है वहीं बीच में उस के कवरेज को रोकने के लिए आपने कांग्रेस की चाल के लिए आपने सन्यास ले लिया । ओर मीडिया को अपनी ओर खीचना चाहा । लेकिन आप को ये भी बता दे । कि देश की बेटी आज जिंदगी और मौत के बीच में जंग लड रही है । मैं आप से पूछना चाहता हूं कि आखिर इतनी ज्लदी क्या थी । कि आपको देश बहिन का ख्याल ऩहीं आया । जबाब दीजिए ताकि ये जनता जान सके कि इसके पीछे किसका हाथ है और जनता भी बताए कि क्या सचिन ने जो किया वो सही है ।
सुन लीजिए रेल मंत्री साहब यूपी से जो ट्रेन गुजरेगी वो साफ होना चाहिए, नहीं तो एसा ही होगा । उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां एक बार फिर चर्चाओ में हैं। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल पहुंचे तो आजम खान ने कर्मचारियों को थप्पड मारा वही उन्हे मुर्गा भी बनाया और कहा कि यूपी से जो भी रेल गुजरेगी उसमें साफ सफाई होना चाहिए । मामला उस वक्त का जब आजम खान एसी कोच में पहुचे बिस्तर को गंदा देख गुस्सा होने लगे और फिर गुस्से में कर्मचारी को थप्पड जड दिया । उसके बाद होना क्या था जहां साहब ने कर्मचारी पर थप्पड जड़ा वहीं उनके कार्यकर्ताओ ने सभी कर्मचारियों को साहब के सामने मुर्गा बना दिया । आखिर गलती यही थी कि साहब के सोने वाला बिस्तर का चादर गंदा था । लेकिन कर्मचारी करे तो करे क्या जब रेल विभाग साफ चादर देगा ही नही । आजम जी आप ने अभी आम आदमी के साथ रेल में सफर नहीं किया ये तो आपके लिए एख छोटी सी चिंगारी थी जब आप जनता के साथ एख आम नागरिक बनकर सफर करेगे तो पता चलेगा कि आखिर कार रेल विभाग की कमजोरी क्या है आप ही नही अगर रेल मंत्री पवन बंसल भी आण आदमी की तरह निकलेगे तो उन्हे भी अपने विभाग के बारे में पता चल जाएगा ।
क्या लोकआयुक्त का डंडा सिर्फ इमानदारों पर चलता है या इनेक लिए हर कोई बराबार चाहे वह मंत्री हो या राजनेता ही क्यों न हो ... लेकिन इस देश में ये डंडा सिर्फ उनलोगो पर चलता है जो अपना काम इमानदारी से करता है ... इसका क्या मतलब है कि लोकआयुक्त सिर्फ उन लोगो को पकड़ता है जो अपना काम सही से करते हैं .. इस देश में तमाम एसे नेता है जो अमीरों की सूची में सबसे ऊपर है ... और उनकी संपत्ति काफी फिर भी लोकआयुक्त उन पर अपना डंडा चलाने से बचता है जी हां उन नेताओं के नाम सबसे ऊपर है जो आज भी देश के मंत्रियों और गद्दावर नेताओं की सूची में शामिल हैं... यदि लोकआयुक्त अपनी जांच सच्चाई से करे तो देश को लूटने वाले नेताओं की पोल जल्द खुल जाएगी .....हर लोकआयुक्त को अपने प्रदेस के हर राजनेताओं और नौकर शाहों पर पैनी नजर रखनी चाहिए क्योंकिं उनके ही प्रदेश में कई नेता एसे हैं जो उनकों कुछ नहीं मानेत हैं और उनकी संपति सबूसे ज्यादा है ... क्योंकि उनके प्रदेश की जनता सब जानती है ,,,,

अगर राजनीति करनी है तो इनसे सीखो अगर जनता के दिल में जगह बनानी तो भी इनसे सीखो और अगर चुनवा लड़ना है तो भी इन्ही से गुरू दीक्षा लो... क्योंकि ये है सच्चे राजनेता जो करते है जनता के हिथ का काम... और सुनते है जनता की... तभी तो हम सब ने इन्हे 2 बार विधायक और फिर विधायक से सीधे सांसद बनाया और केन्द्र में मंत्री भी... ये हैं झांसी से सांसद और केन्द्र में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य... जो है सच्चे राजनेता जरा इनको भी देखलेना चाहिए क्योंकि हमे इनसे है काफी उम्मीद केवल इनसे न ही इनकी पार्टी से और न किसी भी पार्टी से हमे तो जो बुन्देलखण्ड दे दो वो ही हमाराहीरो है लेकिन हमें आपसे इन से उम्मीदे ज्यादा है...
किसी ने सच कहा है..
कब तक हम यू ही दूसरों के सहारे जीते रहेगे हम जब स्वयं में राजा है तो हमें हमारा हक क्यों नहीं देते तुम...
बॉलिबुड में हमेशा से चर्चाओं में रहने वाली राखी सावंत अब एक बार फिर से अपने आप को चर्चा में रखना चाहती है.. और उन्होने फिर से शुरू कर दिया है एक एसा शो जो कर रहा है अजब देश की गजब कहानी को बया.. लेकिन इस शो के पहले में राखी की वो बायान जो लोगो को फिर से इंसाफ दिलाये ये तो लाजबाब है राखी ने अपने इस शो के पहले मीडिया मे जो कहा वो तो ओर चौकाने वाला है ...लेकिन उनके इस बयान ने लोगो को भी सदमें में डाल दिया.... जिसके चलते राखी एक बार फिर विवादों का हिस्सा बन गयी...राखी ने कहा कि वो बाबा रामदेव से बहुत प्यार करती है और उनसे शादी भी करना चाहती है जिसके चलते वो उनके लिये दीवानी भी है...राखी ने तो यहां तक कह कि वो आपके लिये बाबा होगे वो तो मेरे लिये स्वामी है..ये बाते सुनकर आखिर कार कौन सा ऐसा शख्स होगा जो राखी की इन बातो पर मजा नहीं लेगे लेकिन जब राखी ने ये कहा कि उन्हे बाबा में उनका पेट ज्यादा पसंद है तो फिर तो ये बात संच है कि अब बाबा का क्या होगा क्योंकि राखी जैसी हसीना उनके पीछे जो पड़ गयी है.... लेकिन राखी सावंत जहां अपना स्वयंबर करा चुकी है और शादी शुदा जिंदगी भी बिता रही है उन्हे एसी बात शोभा नहीं देती है... राखी की इस बात पर तो बाबा ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन राखी ने अपने शो को और पॉपूलर करने के लिये ये भी कह दिया कि वो बाबा से ज्लद ही शादी करने वाली है बाबा के साथ हनीमून के लिये चांद पर जायेगी....जिसके लिये राखी ने तैयारी भी शुरू कर दी है.. वहीं राखी का कहना है कि बाबा उनके शो में आयेगे और उनसे इस विषय में वो बात भी करेगी अब देखना ये है कि क्या बाबा रामदेव राखी सांवत का प्रपोजल मानते है या नहीं... और इस पर वो क्या टिप्पणी देगे.....


उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत दिन प्रति दिन चिंताजनक होती जा रही है। इस प्रदेश में अब महिलाओं ओंर लड़कियों के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चाहे वह लखीमपुर खीरी का मामला हो या फिर रायबरेली का मामला हो... वहीं एक महिने के अंदर बलात्कार के कम से कम 30 ज्यादा मामले साने आ चुके है...जहां अभी तक तो सिर्फ आम जनता की बहु बेटियो का शिकार हो हुआ करता था.. और अब तो पुलिस वालों की बहु बेटियां ही सुरक्षित नहीं हैतो हमारी सुरक्षा कैसे होगी....वीते 10 जून को लखीमपुर खीरी में हुए नबालिग लड़की से हुए बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी ..... और उसका शव भी थाना परिसर में ही दफनाया गया था... जिसके चलते इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो सरकार के होश उड गये और तुरन्त इस मामले में कार्वाही करने का आदेश दे दिया.. और आरोपी पुलिस वालो को सस्पेंड भी कर दिया था.... लेकिन अभी लखीमपुर खीरी की आग ढ़ंडी ही नहीं हुई थी कि वर्दी वाले इन गुण्डों का एक और नया चेहरा देखने को मिला...और ये चेहरा जिस रूप में देखने को मिला ये पढ़कर आप की रूह काम जायेगी.. क्योकि अब इन वर्दी वाले गुण्ड़ो को अपने ही साथियों की बहू बेटी पसंद आने लगी है.. वाक्या बुन्देलखण्ड के झांसी जिले का है... झांसी जिले की मऊरानीपुर तहसील में दो युवतियों के साथ गौंग रेप किया गया... और ये गैंग रेप किसी गुण्डे ने नहीं बल्कि ये गैंग रेप किया है वर्दी वाले गुण्डों ने जो है इस समय नशे में चूर... इस गन्दे काम को कोई और करे तो उस पर पुलिस कठोर कारवाई करती है और ये तो अब वर्दी वाले गुण्डों ने किया तो फिर इनका क्या होगा ये एक बड़ा सवाल है... वो भी एक नहीं 5 -5 वर्दी वाले गुण्डो बलात्कार किया.... वहीं ये दोनों पीड़ित लड़की किसी आम परिवार की नहीं बल्की हमारी सुरक्षा का भार सहने वाली पुलिस कर्मचारियों की बेटी है ... जो अपने परिवार से आयी तो थी चित्रकूट जाने के लिये लेकिन रेलवे स्टेशनों पर कुछ लड़को द्वारा छेड़ने पर पुलिस ने उन लड़को के साथ इन्हे भी थाने ले गयी ...जहां पर थाने में बिना महिला कांस्टेबल के पूरी रात दो लड़कियों को बंधक बनाकर रखा और उसके बाद उनके साथ हुए वर्दी वाले गुण्डो ने किया घिनोना काम वहीं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच की बात कही है वहीं इस पूरे मामले से आम जनता के मन में यही सवाल उठ रहा है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जायेंगे तो हमारी रक्षा कौन करेगा .... जहां इस प्रदेश की मुखिया बार बार यही बात कह थी है कि य़ूपी में क्राइम कम हो गयी है और महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जायेगा... तो कहीं ये बाते सरकारी कागजों तक ही तो सीमित नहीं ....या फिर चुनाव के लिये मायावती जी ये नयी चाल चल रही हों..लकिन अब ये जनता इन सारे सवालों का जबाब चाहती है कि ये अपाराध कब तक रूकेगे .. और महिलाओं की सुरक्षा पर कब ध्यान दिया जायेगा... क्योंकि वे खुद क महिला है.... ये सारे जबबा अब माया मेम जनता चुनाव के बादों से पहले चाहती है...
बाइट--- ये जो भी हुआ बड़ा गलत हुआ है और अब तो सरकार को अपनी आंखे खोल लेना चाहिए कि उनके अधिकारी ये क्या कर रहे है
हरिश्चंद्र आर्य (नगर पालिका अध्यक्ष) मऊरानीपुर झांसी
बाइट—जो हुआ वो गलत है जब रक्षक ही भक्षक बन जायेगे तो जनता किस पर विश्वास करेगी मैं इस की जांच करूंगा और माया सरकार में ये जंगल राज मचा हुआ है...
प्रदीप जैन आदित्य (केन्द्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री )भारत सरकार



