शहादत का न्यौता देदे मुझे तभी तो आऊंगा उस शहीद को श्रद्धांजलि देने...पैड़े तो हमने आज मथुरा में खूब खाए लेकिन तुमने शहादत का न्यौता नहीं दिया तभी तो हम नहीं आए ...... जी हां ये हैं यूपी के मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव जी .. जिनको शहादत का निमंत्रण चाहिए .... क्योंकि उन्हे शहीद के अंतिम संस्कार का न्यौता नहीं मिला .... वहीं सीएम अखिलेश यादव अपने कुछ नेताओ और मंत्रियों के साथ मथुरा से कुछ दूर गाजियाबाद में आए लेकिन उस शहीद घर जाने की किसी भी सुध नहीं आई।जबकि एक मध्य प्रदेश के सीधी में शहीद सुधाकर के अंतिम संस्कार में स्वयं सीएम शिवराज सिंह पुहंचे और सुधाकर की शहादत को सलाम करेत हुए उसकी मिट्टी को अपने सिर से लगाया... लेकिन यूपी के मंत्रियों को इससे क्या कि जवान अपनी जान हत्थेली पर रखकर हमे रात की नींद चैन से सोने देते हैं ... लेकिन इन मंत्रियों को उनके अंतिम संस्कार में जाने के लिए निमंत्रण चाहिए .... वहीं मंत्री दुर्गाप्रसाद का कहना है कि उनको इसकी सूचना न थी , माननीय क्या सैफई महोत्सव की आपको सूचना थी कि प्रियंका चौपडा आरही है । तब तो सारी सरकार वहां मौजूद थी... तो फिर उस शहीद के यहां क्यों नहीं .... क्या यूपी सरकार के फिल्मी हस्तियां और कुश्ती प्रतियागिता.... शहीद कि चिता से ज्यादा जरूरी है ...तो अखिलेश जी आपकी सरकार से जनता को ये उम्मीद नहीं थी.. इस पर जरा ध्यान दीजिए ....वो शहीद बेटा मथुरा के शेरनगर का नहीं पूरे देश का बेटा है इस बेटे के परिवार को सिर्फ रूपेय से सहायता देने से कुछ नहीं होता । अगर उस बच्चे के सिर पर आप हाथ फेर देते और उस शहीद की मिट्टी को सिर से लगा लेते तो जो पुण्य आपको उस शहीद की राख को सिर में लगाने से मिलता वो आपको किसी मथुरा के मंदिर में जाकर नहीं मिलता ।
TIME
- अपनों की ठोकर (1)
- उमा की घर वापसी........ (1)
- और कौन हो सकता है निशाने पर (1)
- कोई बड़ी बात नहीं ये होना (1)
- चलेगा बजट सत्र या होगा हंगामा (1)
- चव्हाण की कुर्सी पर कौन ? (1)
- नाबालिग से है बलात्कार का आरोप (1)
- नितिन गडकरी का बयान (1)
- निह्त्थों पर चलाई गोली (1)
- नीतीश की ताजपोशी में अश्लीलता (1)
- बाबा से करेगी शादी और हनीमून चांद पर (1)
- बिना शादी के लौटी बारात (1)
- माया तेरी अजब कहानी (1)
- राम राम सत्य है मूर्दा बड़ा चुस्त है. (1)
- लंका में निकला बिग ब्रदर (1)
About Me
- rachit kathil
- मै एक छोटे परिवार से हूं और एक सफल पत्रकार बनकर लोगों के कष्टों को सबके सामने लाना है....
Followers
आज सुबह अपनी नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद एक बार मन ने कहा क्यों न चलो इंडिया गेट चलते हैं ... और उन लोगो के साथ हम भी उस लड़की के लिए न्याय के लिए गुहार लगाते है । हम और हमारे दोस्त इस कड़ी केलिए इंडिया गेट चल दिए लेकिन वहां जो हुआ वो देखने के बाद मेंरे आंखो में आंसू आ गये .... वहां दो चीज देखने मिली पहली राजनीति और दूसरी आक्रोश । लेकिन राजनिति के लिए लोग अलग बैठे दिखे । जनता अलग दिखी । लोगो ने तो आगे बढ़ने की कोशिश की ।लेकिन राजनीति करने वाले अलग ही बैठे रहे । काफी देर बात एक महिला ने सही ही कहा कि अगर राजनीति करना है तो घर मैं बैठक चूडियां पहन कर करो । जब वहां से आगे बढ़ा तो देखा कि दिल्ली की सीएम के बेटे और कांग्रेस के प्रवक्ता संदीप दीक्षित भी गाडी में बैठक वहां से निकले छुपते छुपाते । एक नजर क्या पड़ी की जनता में किसी ने आवाज लगाई कि देखो चोर जा रहा है । और संदीप को गाडी छोड़ वहां से भागना पडा लेकिन फिर भी राजनीति के दिग्गज वहां से नहीं उठे .... काफी देर बाद शाम करीब 3 बजे के करीब एक पतली सी गली में निकले और कहा कि चलो पीछे के गेट से चलते है । लड़के लड़कियां उनके साथ चल दिए लेकिन पुलिस ने उन्हे तो गिरफ्तार कर लिया । और जनता पर इस तरह आंसू गैस के गोले छोड़े कि लोगो को वहां से भागना पड़ा कई की तो हालत ही खराब हो गई है । लाठी पड़ती रही आंसू गैस के गोले छोड़े जाते रहे लेकिन निहत्थी जनता आखिर करती तो क्या उसने पत्थरों को बनाया अपना निशाना । सजा दिया पुलिस वालों के लिए पत्थरो से सजा फूलों का हार । लेकिन कहते है कि दिल्ली पुलिस ने जो किया वो गंदा था । क्या उनके घर में बहू बेटी नहीं है । जो लड़कियों पर हो रहे अत्याचार को बढ़ाने का काम कर रही है ।
क्रिकेट के भगवान ने किया नमक का कर्ज अदा क्रिकेट के भगवान कहे जान वाले सचिन तेंदुलकर को जहां लोग भगवान की तरह पूजते हैं वहां में भी उन्हे भगवान मानता था । लेकिन कल जिस तरह उन्हेने सन्यास लिया उसे देखकर अब मैं उन्हे उस भगवान की पद्वी पर बैठाकर उस गद्दी को गंदा नहीं करना चाहता हूं। क्योंकि अब वो क्रिकेटर नहीं उस सरकार की कटपुतली है जिन्हे सरकार नचा सकती है यानी कि अब वो फरफैक्ट राजनेता बनगये है । सचिन जी आपने बहुत अच्छा किया जो कल सन्यास ले लिया । इस के लिए आपको शुभकामनाए । लेकिन आपने जाते जाते सब के दिलों में अपनी छवि इस कदर खराब कर ली । कि लोगो का मन एक बार यही कह रहा है कि जो किया वो गलत किया । आपने तो कांग्रेस के नमक का कर्ज अदा कर दिया है । आप को तो अब राजनेता सर कहना पड़ेगा । आपको ये बता दे एक तरफ जहां देश की बेटी के लिए पूरा देश लड़ाई लड रहा है वहीं बीच में उस के कवरेज को रोकने के लिए आपने कांग्रेस की चाल के लिए आपने सन्यास ले लिया । ओर मीडिया को अपनी ओर खीचना चाहा । लेकिन आप को ये भी बता दे । कि देश की बेटी आज जिंदगी और मौत के बीच में जंग लड रही है । मैं आप से पूछना चाहता हूं कि आखिर इतनी ज्लदी क्या थी । कि आपको देश बहिन का ख्याल ऩहीं आया । जबाब दीजिए ताकि ये जनता जान सके कि इसके पीछे किसका हाथ है और जनता भी बताए कि क्या सचिन ने जो किया वो सही है ।
सुन लीजिए रेल मंत्री साहब यूपी से जो ट्रेन गुजरेगी वो साफ होना चाहिए, नहीं तो एसा ही होगा । उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां एक बार फिर चर्चाओ में हैं। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल पहुंचे तो आजम खान ने कर्मचारियों को थप्पड मारा वही उन्हे मुर्गा भी बनाया और कहा कि यूपी से जो भी रेल गुजरेगी उसमें साफ सफाई होना चाहिए । मामला उस वक्त का जब आजम खान एसी कोच में पहुचे बिस्तर को गंदा देख गुस्सा होने लगे और फिर गुस्से में कर्मचारी को थप्पड जड दिया । उसके बाद होना क्या था जहां साहब ने कर्मचारी पर थप्पड जड़ा वहीं उनके कार्यकर्ताओ ने सभी कर्मचारियों को साहब के सामने मुर्गा बना दिया । आखिर गलती यही थी कि साहब के सोने वाला बिस्तर का चादर गंदा था । लेकिन कर्मचारी करे तो करे क्या जब रेल विभाग साफ चादर देगा ही नही । आजम जी आप ने अभी आम आदमी के साथ रेल में सफर नहीं किया ये तो आपके लिए एख छोटी सी चिंगारी थी जब आप जनता के साथ एख आम नागरिक बनकर सफर करेगे तो पता चलेगा कि आखिर कार रेल विभाग की कमजोरी क्या है आप ही नही अगर रेल मंत्री पवन बंसल भी आण आदमी की तरह निकलेगे तो उन्हे भी अपने विभाग के बारे में पता चल जाएगा ।
क्या लोकआयुक्त का डंडा सिर्फ इमानदारों पर चलता है या इनेक लिए हर कोई बराबार चाहे वह मंत्री हो या राजनेता ही क्यों न हो ... लेकिन इस देश में ये डंडा सिर्फ उनलोगो पर चलता है जो अपना काम इमानदारी से करता है ... इसका क्या मतलब है कि लोकआयुक्त सिर्फ उन लोगो को पकड़ता है जो अपना काम सही से करते हैं .. इस देश में तमाम एसे नेता है जो अमीरों की सूची में सबसे ऊपर है ... और उनकी संपत्ति काफी फिर भी लोकआयुक्त उन पर अपना डंडा चलाने से बचता है जी हां उन नेताओं के नाम सबसे ऊपर है जो आज भी देश के मंत्रियों और गद्दावर नेताओं की सूची में शामिल हैं... यदि लोकआयुक्त अपनी जांच सच्चाई से करे तो देश को लूटने वाले नेताओं की पोल जल्द खुल जाएगी .....हर लोकआयुक्त को अपने प्रदेस के हर राजनेताओं और नौकर शाहों पर पैनी नजर रखनी चाहिए क्योंकिं उनके ही प्रदेश में कई नेता एसे हैं जो उनकों कुछ नहीं मानेत हैं और उनकी संपति सबूसे ज्यादा है ... क्योंकि उनके प्रदेश की जनता सब जानती है ,,,,

अगर राजनीति करनी है तो इनसे सीखो अगर जनता के दिल में जगह बनानी तो भी इनसे सीखो और अगर चुनवा लड़ना है तो भी इन्ही से गुरू दीक्षा लो... क्योंकि ये है सच्चे राजनेता जो करते है जनता के हिथ का काम... और सुनते है जनता की... तभी तो हम सब ने इन्हे 2 बार विधायक और फिर विधायक से सीधे सांसद बनाया और केन्द्र में मंत्री भी... ये हैं झांसी से सांसद और केन्द्र में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य... जो है सच्चे राजनेता जरा इनको भी देखलेना चाहिए क्योंकि हमे इनसे है काफी उम्मीद केवल इनसे न ही इनकी पार्टी से और न किसी भी पार्टी से हमे तो जो बुन्देलखण्ड दे दो वो ही हमाराहीरो है लेकिन हमें आपसे इन से उम्मीदे ज्यादा है...
किसी ने सच कहा है..
कब तक हम यू ही दूसरों के सहारे जीते रहेगे हम जब स्वयं में राजा है तो हमें हमारा हक क्यों नहीं देते तुम...
बॉलिबुड में हमेशा से चर्चाओं में रहने वाली राखी सावंत अब एक बार फिर से अपने आप को चर्चा में रखना चाहती है.. और उन्होने फिर से शुरू कर दिया है एक एसा शो जो कर रहा है अजब देश की गजब कहानी को बया.. लेकिन इस शो के पहले में राखी की वो बायान जो लोगो को फिर से इंसाफ दिलाये ये तो लाजबाब है राखी ने अपने इस शो के पहले मीडिया मे जो कहा वो तो ओर चौकाने वाला है ...लेकिन उनके इस बयान ने लोगो को भी सदमें में डाल दिया.... जिसके चलते राखी एक बार फिर विवादों का हिस्सा बन गयी...राखी ने कहा कि वो बाबा रामदेव से बहुत प्यार करती है और उनसे शादी भी करना चाहती है जिसके चलते वो उनके लिये दीवानी भी है...राखी ने तो यहां तक कह कि वो आपके लिये बाबा होगे वो तो मेरे लिये स्वामी है..ये बाते सुनकर आखिर कार कौन सा ऐसा शख्स होगा जो राखी की इन बातो पर मजा नहीं लेगे लेकिन जब राखी ने ये कहा कि उन्हे बाबा में उनका पेट ज्यादा पसंद है तो फिर तो ये बात संच है कि अब बाबा का क्या होगा क्योंकि राखी जैसी हसीना उनके पीछे जो पड़ गयी है.... लेकिन राखी सावंत जहां अपना स्वयंबर करा चुकी है और शादी शुदा जिंदगी भी बिता रही है उन्हे एसी बात शोभा नहीं देती है... राखी की इस बात पर तो बाबा ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन राखी ने अपने शो को और पॉपूलर करने के लिये ये भी कह दिया कि वो बाबा से ज्लद ही शादी करने वाली है बाबा के साथ हनीमून के लिये चांद पर जायेगी....जिसके लिये राखी ने तैयारी भी शुरू कर दी है.. वहीं राखी का कहना है कि बाबा उनके शो में आयेगे और उनसे इस विषय में वो बात भी करेगी अब देखना ये है कि क्या बाबा रामदेव राखी सांवत का प्रपोजल मानते है या नहीं... और इस पर वो क्या टिप्पणी देगे.....




